फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में तीसरे दिन भी जारी रही लापता महिला राधा की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर तीन दिन पूर्व अनियंत्रित कार गंगनहर में समा गई थी। कार सवार महिला राधा पानी के तेज बहाव में बह निकली थी। राधा की तलाश के लिए बृहस्पतिवार को भी एनडीआरएफ की टीम जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजन भी राधा की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

सलावा गांव निवासी हुकम सिंह परिवार के साथ तीन दिन पूर्व इंडिगो कार में सवार होकर अतरौली तेहरवीं में शामिल होने जा रहे थे। नानू एवं भलसोना पुल के निकट कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में समा गई थी। जिसमें हुकम सिंह समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि राधा पानी में बह गई थी। एक महिला एवं बच्ची समेत तीन लोगों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया था। तभी से एनडीआरएफ एवं पीएसी की टीम राधा की तलाश में जुटी हुई है। एसडीएम अमित कुमार ने गंगनहर में पानी भी कम कराया ताकि राधा का पता चल सके, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें