फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान में दौराला मिल बनी प्रदेश की पहली चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
74 करोड़ रुपये का किया भुगतान
विज्ञापन

फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। दौराला शुगर मिल किसानों के गन्ना का भुगतान करने में प्रदेश में पहली मिल बन गई है। मिल द्वारा किसानों का भुगतान किया गया। मिल ने 2017-18 के गन्ना पेराई सत्र में कई रिकार्ड कायम कर दिए। दौराला शुगर मिल ने पेराई सत्र 2018-19 का 23 नवंबर से 30 नवंबर तक का गन्ना मूल्य भुगतान की एडवाइज सेबंधित गन्ना समितियों को भेज दी है। सचिव गन्ना समिति दौराला आनंद प्रकाश दुबे ने बताया कि चीनी मिल से गन्ना मूल्य भुगतान की एडवाइज प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही किसानों के खाते में गन्ना मूल्य भुगतान भेज दिया जाएगा। अभी तक चीनी मिल द्वारा चालू पेराई सत्र का लगभग 74 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान ने बताया कि दौराला शुगर मिल किसानों का भुगतान करने में प्रदेश की अव्वल चीनी मिल हो गई है। उन्होंने किसानों से पर्ची मिलने के बाद ही गन्ने की छिलाई करने एवं ताजा, साफ तथा बिना अगोला गन्ने की आपूर्ति करने का आह्वान किया। पूर्व के भुगतान में भी दौराला चीनी मिल सबसे आगे रही है, सबसे पहले किसानों का भुगतान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें