फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का कनेक्शन मिलते ही खुशी से झूमी सुनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नए साल के अभी कई दिन बाकी है, लेकिन अभी से ही आजाद नगर निवासी सुनीता का खुशी का ठिकाना नहीं है। खुशी भी क्यों जो पिछलेे साल-आठ साल से बिजली कनेक्शन के लिए मारी-मारी फिर रही थी, लेकिन कनेक्शन नहीं मिला। अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो उसे कनेक्शन दे दिया।
विज्ञापन

पीड़ित सुनीता देवी पत्नी वेदी आजाद नगर कॉलोनी की रहने वाली है। कॉलोनी के बाहरी हिस्से में मकान होने के कारण ना तो वहां पर विद्युत लाइन थी और न ही खंभे। जिस कारण कनेक्शन नहीं मिल पा रहा था। ऐसे दर्जनों परिवार वहां पर वर्षों से बिना बिजली रहते थे। कई बार सुनीता ने प्रार्थनापत्र भी दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अमर उजाला ने सुनीता की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो ऊर्जा निगम के एसई रामबीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और घर-घर बिजली पहुंचाने की शासन की योजना के तहत सुगम योजना के तहत उसे कनेक्शन दिलाया। शनिवार को सुनीता कनेक्शन लेने के बाद काफी खुशी है। इसके अलावा आबिद हसन पुत्र मोहम्मद हसन निवासी पठानकोट को भी कनेक्शन नहीं मिल पा रहा था। उसे भी निगम के अफसरों के निर्देश पर एसडीओ विकास अहलावत और जेई रवि प्रताप सिंह ने कनेक्शन दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें