फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जुटे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए तैयारियों में जुटे भाजपाई
मेरठ। भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक दो साल बाद पश्चिमी क्षेत्र के मेरठ जनपद में हो रही है। दो साल पहले यह बैठक विधानसभा चुनाव से पहले गाजियाबाद में हुई थी। पहली बार मेरठ को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कराने का अवसर मिला है। ऐसे में भाजपाई उत्साह के बीच तैयारियों में जुटे हैं।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में यूं तो प्रदेश अध्यक्ष सहित उनकी पूरी टीम, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तथा पश्चिमी क्षेत्र की पूरी कमेटी और तमाम सांसद व विधायक आदि मौजूद रहेंगे। जबकि व्यवस्था का जिम्मा मेरठ महानगर और जिला कार्यकारिणी पर रहेगा। इस बैठक में मोटे अनुमान के तौर पर प्रत्येक दिन करीब एक हजार लोगों के बैठने और खाने-पीने की व्यवस्था होगी। अधिकांश लोग सुबह आकर शाम को वापस चले जाएंगे। लेकिन अहम लोगों के लिए रात के भी ठहरने की व्यवस्था होगी। क्योंकि रात में भी बैठक का दौर चलेगा।
विज्ञापन

इस बैठक के लिए अभी स्थान चिह्नित नहीं है। लेकिन महानगर की टीम संभावित स्थानों की सूची तैयार कर चुकी है। इनमें मौसम और व्यवस्था के हिसाब से सुभारती विश्वविद्यालय, आईआईएफटीआई को पहले स्थान पर रखा गया है। इनमें से किसी भी एक स्थान पर इस बैठक को कराया जा सकता है। यदि यहां बात नहीं बनती है तो शोभित विश्वविद्यालय या फिर सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में इस बैठक को कराया जा सकता है। बैठक के स्थान का चयन क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी और क्षेत्रीय प्रभारी तथा एमएलसी विजय बहादुर पाठक करेंगे। माना जा रहा है कि दोनों शनिवार को इन चारों स्थलों का निरीक्षण करेंगे।
500 की क्षमता वाला हो ऑडिटोरियम
बैठक के लिए एक बड़े ऑडिटोरियम के साथ ऐसे परिसर की जरूरत है। जहां सारी व्यवस्था आराम से हो सके। इसके लिए ऑडिटोरियम में 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ भोजन आदि, अतिथि कक्ष, अन्य व्यवस्थाओं के लिए कक्ष, आईटी कक्ष आदि तैयार हो सकें। इसके अलावा व्यवस्था में जुटे कार्यकर्ताओं और नेताओं के रात्रि विश्राम की भी यहां व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेरठ में होगी यह मेरठ का सौभाग्य है। इसकी व्यवस्था में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बाहर से आने वाले सभी अतिथियों के साथ मीडिया को भी पूरी सुविधाएं यहां मिलेंगी।
- अश्वनी त्यागी, अध्यक्ष पश्चिमी क्षेत्र भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें