रोबोफेंस्ट में छात्रों ने सीखी प्रोग्रोमिंग
गंगानगर। आईआईएमटी में शुक्रवार को दो दिवसीय रोबोफेस्ट का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति अभिनव अग्रवाल, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर निकिता अग्रवाल, प्रो. वाइस चांसलर दीपा शर्मा व विभागाध्यक्ष दीपक संधु ने किया। इस दौरान छात्रों को ब्लैक लाइन फालोइंग रोबोट की प्रोग्रामिंग को सेट करना सिखाया गया। रोबोफेस्ट में करीब 20 स्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रधानाचार्या अल्पना बैजल ने बताया कि स्कूल में नीति आयोग द्वारा संचालित अटल टिंकरिंग लैब व रोबोजिक टेक्ना के सहयोग से रोबोफेस्ट का आयोजन किया गया है। फेस्ट में जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ तक व सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से बारह तक के छात्र-छात्राओं ने आरडीनो की सहायता से प्रोग्रामिंग का तरीका व रोबोट ऐसेंबल्ड करना सीखा। एटीएल लैब इंचार्ज सुमित कुमार, रोबोजिक टेकभना कंपनी के गितांश गुप्ता आकाश व रणदीप ने छात्रों की प्रोग्रामिंग में मदद की। विधि, पल्लवी, शबनम गौड़ सहित मीडिया प्रभारी मानव शर्मा आदि मौजूद रहे।