फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

270 से अधिक अधिकारी पॉलिथीन के खिलाफ करेंगे छापेमारी

Tue, 17 Jul 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दुकानों से पॉलिथीन को अपने कब्जे में लेता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। शहर में 270 से अधिक अधिकारी आज से छापेमारी कर पॉलिथीन जब्त करेंगे। अभियान का विरोध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगा। डीएम ने नगर निगम, एमडीए, वन विभाग, सिंचाई विभाग, आपूर्ति विभाग, गन्ना, खाद्य, पशुपालन सहित सभी विभागों के अधिकारियों की टीम गठित की है। सभी को एक साथ मंगलवार से शहर के निर्धारित वार्ड में उतरना होगा।

शहर के सभी 90 वार्डों को पॉलिथीन मुक्त करने की पूरी तैयारी हो गई है। टीम में शामिल अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। शहर के प्रत्येक वार्ड के अनुसार अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिसमें प्रत्येक अधिकारी को पॉलिथीन जब्त करने, जुर्माना लगाने आदि कार्रवाई का लेखाजोखा देना होगा। इसमें कोई भी अधिकारी घर में बैठकर रिपोर्ट तैयार नहीं कर पाएगा। इनकी देखरेख के लिए सीनियर अधिकारियों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

निर्धारित किया गया यह जुर्माना

100 ग्राम पॉलिथीन मिलने पर एक हजार रुपये जुर्माना होगा जबकि एक किलो से पांच किलो पॉलिथीन मिलने पर 10 हजार रुपये जुर्माने के रूप में व्यापारियों को देने होंगे। इसके अतिरिक्त पांच किलो से अधिक पॉलिथीन मिलने पर 25 हजार जुर्माना भरना पड़ सकता  है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें