फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीशन बढ़ाने के विरोध में ओला टैक्सी संचालकों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओला टैक्सी चालकों ने की हड़ताल
विज्ञापन

मेरठ। ओला कंपनी द्वारा कमीशन बढ़ाए जाने का आरोप लगाते हुए ओला टैक्सी संचालकों ने हड़ताल कर दी है। कहा कि जब तक कंपनी संचालकों की मांग नहीं मानेगी तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी। कंपनी द्वारा पहले की व्यवस्था खत्म करने और कमीशन बढ़ाए जाने पर संचालकों के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है।
देश की नामचीन टैक्सी प्रदाता कंपनी ओला के साथ मेरठ के भी करीब 40 लोग जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपनी गाड़ी कंपनी में लगा रखी है। गाड़ी संचालक कृष्णपाल शर्मा ने बताया कि ओला ने गाड़ी लगाते वक्त सभी से वादा किया था कि हर महीने कम से कम 40 से 60 हजार रुपये देंगे। पहले साल कंपनी ने 40 हजार रुपये प्रतिमाह दिया। दूसरे साल इसे कम करते हुए 35 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया। अब नई व्यवस्था के तहत कंपनी कमाई का 25 फीसदी हिस्सा कमीशन के रूप में ले रही है। डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन कंपनी किराए में वृद्धि नहीं कर रही है। लोगों ने सात से आठ लाख रुपये की गाड़ी लोन पर लेकर लगा रखी है। बढ़ती महंगाई और कमाई के 25 फीसदी कमीशन ने उनकी कमर तोड़कर रख दी है। जब तक कंपनी पुरानी व्यवस्था लागू नहीं करेगी या कमीशन कम नहीं करेगी तब तक हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी। इस मौके पर विकास पालीवाल, अश्वनी राठी, अनिल कुमार, तकरीम मिर्जा, राजू, अभिषेक चौहान, रजत, नीरज, रामअवतार, अशोक, प्रमोद, शिवरतन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्सी नहीं मिलने से लोगों को हुई परेशानी
ओला टक्सी चालकों की हड़ताल से उन लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी जो काम के लिए ओला टैक्सी की सेवा लेते है। नोएडा स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले शास्त्रीनगर निवासी अशोक मेहता ने बताया कि मेरठ के ओला टैक्सी चालकों की हड़ताल से उन्हें सुबह टैक्सी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने एक दूसरी ट्रैवल्स कंपनी की टैक्सी मंगवाई। साकेत निवासी मुकुल शर्मा ने बताया कि उन्हें भी ओला टैक्सी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें