फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप मे हुई टेंट पिचिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कैंप में हुई टेंट पिचिंग प्रतियोगिता
गंगानगर। गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में चल रहे थल सैनिक कैंप में मंगलवार को टेंट पिचिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कैटेड्स ने टेंट लगाने से लेकर उसमें सामान रखने व रहने के तरीकों को बताया। ऑफिसर इंचार्ज कर्नल गिरीश के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में टेंट लगाने, स्नैक किट, फस्ट एड बॉक्स, डस्टबिन, फायर प्वांइट, मिरर आदि सामान लगाने का जायजा लिया। उसके बाद स्वास्थ्य व स्वच्छता के विषय में लिखित व मौखिक परीक्षा ले. कर्नल एपी सिंह के नेतृत्व में हुई। कैंप कमांडेंट ले. कर्नल माधव बोरो ने बताया कि प्रतियोगिताओं के कैडेट्स पूरी मेहनत से भाग ले रहे हैं। यूपी निदेशालय लखनऊ के ज्वाइंट डायरेक्टर कर्नल गौतम झा ने कैंप का निरीक्षण किया। ब्रिगेडियर मुकुल भंडारी ने चयनित होने वाली टीम के लिए दिशा-निर्देश दिए। कैंप का संचालन ले. कर्नल अनिल कुमार एन, डिप्टी कैंप कमांडेट मेजर सुनील कुमार शर्मा, चीफ ऑफिसर संजीव कुमार, डॉ. जितेंद्र कुशवाहा, सूबेदार मेजर विनोद कुमार, सूबेदार मुकेश, तेज प्रताप, संजय, हवलदार प्रभात, देवेंद्र, राकेश, विजय, शालिनी, अनुज, सर्वेश, उपेंद्र व लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें