फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बाहर आने वाले बदमाशों की होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जेल से बाहर आने के बाद अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जिले में पुलिस की मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाई गई है।
जेल से बाहर आने के बाद बदमाश वारदात को फिर से अंजाम देने में सक्रिय हो जाता है। पुलिस फिर से वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों पर नकेल कसेगी। जिले में एसपी के आदेश पर मॉनिटर बनाए गए हैं, जिनका काम अपराधियों पर नजर रखना होगा। ये मॉनिटर अपराधियों की आर्थिक स्थिति पर भी नजर रखेंगे। एसपी ने पूरे जिले के हरेक थानों में इस तरह के मॉनिटर तैनात कर दिए गए हैं।
पूरे जिले में बनाए गए हैं 15 मॉनिटर
शामली। एसपी के आदेश पर पूरे जिले में अपराधियों पर निगरानी रखने के लिए 15 मॉनिटर बनाए गए हैं। शामली कोतवाली में तीन, आदर्शमंडी थाने में एक, बाबर में एक, गढ़ीपुख्ता थाने में एक, थानाभवन थाने में दो, कैराना में दो, कांधला थाने में दो, झिंझाना में तीन मॉनिटर नियुक्त किए गए है।
विज्ञापन

सीयूजी नंबर से लैस रहेंगे मॉनिटरिंग
शामली। हरेक मॉनिटर के पास से एक-एक सीयूजी नंबर भी दिया गया है। किसी प्रकार की जानकारी हासिल करने या फिर मॉनिटर से संपर्क साधने के लिए सीयूजी नंबर का प्रयोग किया जाएगा। एसपी के आदेश पर सभी मॉनिटर को सीयूजी सिम और एक-एक मोबाइल भी दे दिया गया है।
विज्ञापन

----------
जेल से बाहर आने वाले अपराधियों पर पुलिस की निगाह रखने के लिए मॉनिटर बनाए गए है। पूरे जिले में 15 पुलिसकर्मियों को मॉनिटर बनाया गया है उनको बाइकों के साथ-साथ सीयूजी से लैस किया गया है
-जगदीश शर्मा
एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें