फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क शिविर में मरीजों को मिला इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
निशुल्क शिविर में 519 मरीजों को मिला इलाज
विज्ञापन

मेरठ। भारतीय बुनकर सेवा समिति एवं आनंद अस्पताल के संयुक्त सहयोग से स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन मदरसा कासिमुल उलूम, कांच का पुल पर किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. वीरोत्तम तोमर ने किया। शिविर में 519 रोगियों का उपचार एवं परामर्श दिया गया। यहां मरीजों की ईसीजी, ब्लड शुगर की जांचकर दवाइयां बांटी गईं। शिविर में अशोक कुमार शर्मा (आईएफएस) पूर्व राजदूत फिनलैंड, प्रभात राय, पीएसआरआई दिल्ली से आए डॉ. नवीन चोबदार ने शुगर से खराब हुए पैर और नसों की जांच तथा डायलिसिस में फेल हुए फिस्टुला रोगी की जांच की गई। इस दौरान डॉ. सुमित गोयल, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. उत्तम जैन आदि रहे।
विज्ञापन


दांत और आंख के मरीजों को मिला उपचार
मेरठ। केएमसी चिकित्सा संस्थान में बृहस्पतिवार को नेत्र एवं दंत रोग विभाग में निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 35 मरीजों को उपचार मिला। नेत्र रोग शिविर में 27 मरीज और दंत रोग शिविर में आठ मरीज पंजीकृत किए गए थे। डॉ. मनु शर्मा ने बताया कि कैंप में दंत रोगियों में मसूड़ों में बदबू और पस पड़ने व खून आने की समस्या थी। वहीं, डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि नेत्र रोगियों में आंखों में पानी आने, आंखों केआगे अंधेरा छा जाने और खुजली की समस्या पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें