फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर आउट के बाद स्थगित एमबीबीएस की परीक्षाएं 13 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्थगित एमबीबीएस की परीक्षाएं 13 से
मेरठ। पेपर आउट होने के बाद स्थगित हुईं एमबीबीएस द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं अब 13 से 19 मार्च तक होंगी। पेपरों को अब रोज ऑब्जर्वर की निगरानी में सेंटरों पर भेजा जाएगा।
एमबीबीएस के पांच कॉलेजों में पांच फरवरी से एमबीबीएस द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं शुरू हुई थीं। इनमें मेरठ का लाला लाजपतराय मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर का राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिलखुवा का रामा मेडिकल कॉलेज, हापुड़ का सरस्वती मेडिकल कॉलेज और मुजफ्फरनगर का मेडिकल कॉलेज शामिल था। लाला लाजपतराय और सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज को सेल्फ सेंटर बनाया गया था। वहीं पिलखुवा के रामा मेडिकल कॉलेज का सेंटर आरएसएस कॉलेज पिलखुवा, सरस्वती मेडिकल कॉलेज का सेंटर एमएम डिग्री कॉलेज मोदीनगर और मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज का सेंटर जैन कन्या पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में बनाया गया है। परीक्षा के दौरान कुछ पेपर के सवाल व्हाट्स एप पर वायरल हुए थे। जांच में पेपर आउट होने की बात सामने आने पर विवि ने 12 फरवरी से 19 फरवरी के बीच होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। सोमवार को परीक्षा समिति की बैठक में इन पेपरों को अब 13 मार्च से कराने पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन

ये है परीक्षा कार्यक्रम
एमबीबीएस सेकेंड प्रोफेशनल रेगुलर एवं सप्लाई कोड 204 की परीक्षा 13 मार्च, कोड 205 की परीक्षा 15, कोड 206 की परीक्षा 17 और कोड 207 की परीक्षा 19 मार्च को निर्धारित केंद्रों पर दोपहर दो से पांच तक होगी। वहीं एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल में कोड 303 की परीक्षा 14 मार्च और कोड 304 की परीक्षा 16 मार्च को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल पार्ट सेकेंड के कोड 404 की परीक्षा 13 मार्च, कोड 405 की 15, कोड 407 की 17 और कोड 406 की 19 मार्च को सुबह दस बजे से एक बजे तक होंगी।
विज्ञापन

अभी तक नहीं हुई कार्रवाई
पेपर आउट होने के मामले में विवि और पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। ऐसे में पेपर आउट कराने वाला रैकेट फिर से सक्रिय हो सकता है।

खास बातें:
पेपर आउट होने के बाद दूसरे व तीसरे वर्ष की परीक्षाएं हुई थीं स्थगित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें