फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से पीड़ितमरीज की मौत
विज्ञापन

मेरठ। स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक मरीज की सोमवार देर रात मौत हो गई। इस साल का स्वाइन फ्लू का यह पहला केस था। पिछले साल 13 महिलाओं समेत 21 लोगों की मौत हुई थी। स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि माधवपुरम निवासी रामप्रकाश (60) को 16 जनवरी को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार देर रात उनकी मृत्यु हो गई। मंगलवार सुबह इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली। आठ जनवरी को बीमार होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएमओ ने बताया कि मरीज की केस स्टडी करने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें पता चला है कि मरीज को शुगर, अस्थमा और हाईबीपी की शिकायत रहती थी। उन्हें बुखार था। ऑक्सीजन में भी कमी थी, जिस कारण चिकित्सकों को उन्हें वेंटीलेटर पर रखा हुआ था। बीच में उनकी हालत में सुधार हुआ, मगर फिर बिगड़ गई। उनकेपरिवार को टेमी फ्लू की दवाइयां दे दी गई हैं। पिछले दिनों ही इस संबंध में शासन से अलर्ट रहने की हिदायत दी गई थी। रामप्रकाश केबेटे पुनीत ने बताया कि उनके पिता कपड़े का काम करते थे। परिवार में बेटा, बहू और पोती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला
मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ. अमित गर्ग ने बताया कि मंगलवार को स्वाइन फ्लू के संदेह में आठ लोगों केसैंपलों की जांच की गई, इनमें से सात सैंपल नेगेटिव आए हैं, जबकि एक पॉजीटिव। जिस मरीज को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, वह फूलबाग कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सिंघल (61) हैं। इनके परिवार में तीन और लोगों को स्वाइन फ्लू है, जिसकी पुष्टि सोमवार को हुई थी। इनमें मीना सिंघल (58), ईशान (ढाई साल) और कुशाग्र (2) हैं। इनके अलावा गोविंद (65) निवासी मुजफ्फरनगर को भी सोमवार को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें