फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों से बचना है तो खाने से पहले हाथ धोएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खाने से पहले हाथ धोएं, नाखून काटकर रखें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर के तत्वावधान में गढ़ रोड पर राछौती स्थित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल इंटर कॉलेज में ‘स्वास्थ्य रक्षा एवं एड्स’ से बचाव विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें संक्रामक बीमारियों तथा एचआईवी एड्स के कारणों, उसके निदान, इलाज तथा बचाव के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

देहरादून के एमबीबीएस छात्र आदित्य सिंह ने बताया कि नाखूनों को काटकर छोटा रखें। खाना खाने से पहले नियमित रूप से अच्छी तरह अपने हाथों को धो लें। ताजा खाना खाएं और नियमित रूप से ताजे फलों का सेवन करते रहें। मेडिसिन विभाग की जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर अर्पिता कठेरिया और प्रोफेसर डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने एचआईवी एड्स के बारे में चर्चा की। उन्होंने एचआईवी और एड्स के अंतर को बताया। डॉक्टर आर्य ने सेमिनार में उपस्थित सभी 400 छात्र छात्राओं को नैतिकता और दांपत्य जीवन में ईमानदारी, वफादारी की शपथ दिलाई। इस दौरान कॉलेज के अध्यापक महिपाल सिंह, रवींद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, सहाबुद्दीन, नीरज कुमार, संजीव कुमार, सुनील कुमार, संजय कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार, प्रभास कुमार, जफरुद्दीन और जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। समाजसेवी सुनील दत्त ने सेमिनार के संचालन के लिए कॉलेज के अध्यापकों और छात्र छात्राओं का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

खास बात
स्वास्थ्य रक्षा एवं एड्स विषय पर आयोजित सेमिनार में बोले वक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें