फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सभी रैन बसेरों तक नहीं पहुंचा अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी रैन बसेरों तक नहीं पहुंचा अलाव
विज्ञापन

मेरठ। शहर में खुले आसमान के नीचे और रैन बसेरों में रात गुजारने वाले गरीब ठंड से ठिठुर रहे हैं, लेकिन नगर निगम अलाव की व्यवस्था तक नहीं करा पा रहा है। शुक्रवार को अलाव का मामला महापौर के सामने भी उठा। बावजूद अलाव शहर के बाहरी इलाकों में बने रैन बसेरों तक नहीं पहुंचा पाया। वहीं कुछ स्थानों पर गीली लकड़ी डालकर औपचारिकता पूरी कर दी गई।
बच्चा पार्क, टाउन हॉल, भोला रोड, कासमपुर, परतापुर, मोदीपुरम, मेडिकल, शेरगढ़ी, नौचंदी मैदान, सूरजकुंड सहित 12 स्थानों पर रैन बसेरे हैं। न्यायालय के आदेशानुसार सभी रैन बसेरों में लोगों के ठहरने की उचित व्यवस्था, ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था करना है। नियमानुसार एक दिसंबर से अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू होनी चाहिए, लेकिन नगर निगम प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है। मीडिया द्वारा अलाव के मामले पर महापौर के सामने उठाया गया तो नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार शाम को शहर में कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की। लेकिन शहर के बाहरी इलाके परतापुर, भोला रोड, कासमपुर, मोदीपुरम आदि पर अलाव की लकड़ी पहुंचाना ही भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान का कहना है कि सभी रैन बसेरों का निरीक्षण करके व्यवस्था देखी जाएगी। अगर अलाव जलाने में लापरवाही उजागर होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, महापौर सुनीता वर्मा ने भी स्वयं निरीक्षण करके अलाव की व्यवस्था देखने की बात कही है।
खास बात
महापौर के सामने भी उठा मुद्दा तो कुछ ही स्थानों पर की गई व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें