फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस के छात्रसंघ चुनाव में शुक्रवार को मतदान होना है। इससे पहले प्रत्याशियों ने जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। जहां प्रचार तेज हो गया है, वहीं प्रत्याशियों का एक-दूसरे के समर्थन में बैठने और समर्थन देने का दौर भी चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को अध्यक्ष पद प्रत्याशी उत्तम बालियान ने अपना समर्थन रालोद-एनएसयूआई के अध्यक्ष पद प्रत्याशी विजय सिंह राणा को दे दिया। अध्यक्ष पद से अपना पर्चा वापस लेने वाले राहुल चौधरी ने भी अपना समर्थन विजय सिंह राणा को देने की घोषणा की। राहुल और उत्तम बालियान के समर्थन मिलने से उत्साही रालोद-एनएसयूआई पैनल ने दोनों का आभार जताया। रालोद छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बालियान और एनएसयूआई के छात्रसंघ चुनाव प्रभारी अवनीश काजला ने बताया कि इस संबंध में कई दिन से प्रयास चल रहे थे, जिसमें आज सफलता मिली। बैठक में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप चौधरी भी शामिल रहे। इससे पहले पैनल ने यूनिवर्सिटी कैंपस के अलावा सर छोटूराम इंजीनियरिंग संस्थान में संपर्क कर वोट मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें