फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद राजेंद्र अग्रवाल के पुत्र की शादी में पहुंची राजनीतिक हस्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सांसद राजेंद्र अग्रवाल के पुत्र ईशान के विवाह समारोह में भाजपा की राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। मुख्य रुप से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के साथ ही केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

भैसाली मैदान में आयोजित विवाह समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, दारा सिंह चौहान, प्रदेश के पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, विधायक दिनेश खटीक, विधायक सत्यवीर त्यागी, विधायक जितेंद्र सिंह सतवाई, नगीना सांसद डॉ. यशवंत सिंह के साथ ही भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिह, महापौर हरिकांत अहलूवालिया सहित शहर और देहात के तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के साथ जिला पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें