सूची में नाम गायब, मतदाताओं में मायूसी
मेरठ। मतदाता सूची में नाम गायब होने से अधिकांश लोगों में मतदान न करने के कारण मायूसी रही। ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के जिलाध्यक्ष मो. हारून अंसारी व उम्मेद अली ने बताया कि वार्ड 84 अहमद नगर में दर्जनों लोगों के नाम सूची में नहीं मिले। वहीं वार्ड 65 अख्तर मस्जिद खैरनगर के पार्षद पद के कांग्रेस प्रत्याशी मईनुद्दीन गुडडू ने बताया कि वार्ड क्षेत्र में जिन लोगों को यहां से गए दो दशक हो गये और एक दशक पहले जिनका निधन हो चुका हैं, उनके नाम मतदाता सूची में अभी भी दर्ज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब बीएलओ की गलती के कारण हुआ है।