मेरठ। देश के हालात देखते हुए आज इंदिरा गांधी जैसी पीएम की आवश्यकता है। यूं ही उन्हें आयरन लेडी नहीं कहा जाता। यह बातें पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा ने उनके 100 वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में कही।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी देश की साहसी और निडर प्रधानमंत्री थीं। उनके जैसे निर्णय लेने की इच्छाशक्ति बहुत कम नेताओं में देखने को मिलती है। वरिष्ठ नेता चौधरी यशपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना सारा जीवन राष्ट्र की सेवा में लगाया और देश के लिए अपने जीवन को कुर्बान कर दिया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति से देश को एक नया आयाम दिया। उन्होंने बांग्लादेश के निर्माण में महती भूमिका निभाई। प्रभारी जिलाध्यक्ष विनोद मोघा ने कहा कि हम सभी को उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस मौके पर कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष शबी खान अखिल कौशिक, खेमचंद पहलवान, सुरेंद्र पंजाबी, डॉ. जयकरण सिंह, अशोक भारती, सुनील दास, प्रदीप शर्मा, हाजी इशरत, ठाकुर सुरेंद्र, नईम राणा आदि मौजूद रहे।