फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता का हो कड़ाई से पालन: समीर वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता का कड़ाई से हो अनुपालन
विज्ञापन

मेरठ। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी समीर वर्मा ने नगर निकाय चुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस मालिकों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह प्रकाशित होने वाली प्रचार सामग्री पर प्रिंट लाइन अवश्य डालें, जिसमें प्रकाशक का नाम, पता, दिनांक और प्रकाशित होने वाली प्रतियों की संख्या अवश्य अंकित हों। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराएं और सभी राजनीतिक दलों का सहयोग लें।
नहीं बजेगा लाउडस्पीकर
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लाउडस्पीकर का उपयोग पूर्व अनुमति लेकर ही किया जाएगा। लेकिन इसमें भी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। जबकि जनसभा, रैली या जुलूस आदि की भी पूर्व अनुमति ली जाए। इसके साथ ही प्रत्याशी अपने प्रचार में किसी भी तरह से कोई धार्मिक, जाति या सामाजिक टिप्पणी नहीं करेंगे। यदि कोई प्रत्याशी मतदाता को किसी भी तरह का प्रलोभन या धमकी देता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

रात में जमकर हो रहा आचार संहिता उल्लंघन
- रात दस बजे के बाद भी चल रहा नारेबाजी और हुडदंग के बीच प्रचार
मेरठ।
पुलिस प्रशासन भले ही आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने का निर्देश और कार्रवाई का दावा कर रहा हो। लेकिन प्रत्याशी इसकी खुलकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। शहर में देर रात तक नुक्कड़ सभाओं के बीच जनसंपर्क का हुड़दंग मचता रहता है। जिससे आम जनता परेशान है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच लाउडस्पीकर पर रोक के आदेश दिये हैं। इसके साथ ही रात में गोपनीय प्रचार हो सकता है, लेकिन नारेबाजी के बीच जुलूस या भीड़ के साथ प्रचार प्रतिबंधित है। लेकिन पुराने शहर के अधिकांश वार्डों में और खासतौर पर मुस्लिम बहुल क्षेत्र में देर रात तक प्रचार चलता है। इसमें कई बार तो देर तक लाउडस्पीकर के साथ नुक्कड़ सभाएं होती हैं तो बाइक सवार युवक हुडदंग मचाते हुए प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए प्रचार करते घूमते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें