फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लिया सुरक्षा का जायजा, पीएसी ,आरएएफ लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ।
कांवड़ियों की संख्या बढ़ते ही कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के 44 गांव और शहर के सात स्थानों पर खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यहां पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ की भी तैनाती की गई है। एसएसपी ने मेरठ से मुजफ्फरनगर और शहर के अंदर के कांवड़ मार्गों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।
सांप्रदायिकता के लिहाज से जिला बेहद संवेदनशील है। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने 44 गांवों को संवेदनशीलता के दायरे में रखा है। इनमें से 16 गांव मिश्रित आबादी वाले हैं, जबकि तीन गांव परीक्षितगढ़ के बहादरपुर, नौगजापीर और खरखौदा क्षेत्र के जाहिदपुर मुस्लिम आबादी वाले हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के शाहपीर गेट, हाशिमपुरा, सोफीपुर, जिला अस्पताल, सोतीगंज, जली कोठी, हापुड़ अड्डा ईदगाह चौपला को संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। इन तमाम गांव और शहर के रास्तों से कांवड़िए गुजरते हैं। लिहाजा यहां सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। यहां सिविल पुलिस के अलावा आरएएफ और पीएसी की भी दो शिफ्टों में तैनाती कर दी है। शहर में जली कोठी, सोतीगंज, ईदगाह चौराहा ऐसे मुख्य स्थान हैं जो मुस्लिम बहुल हैं। यहां से कांवड़िए गुजरते हैं। इन जगहों पर पुलिस पिकेट तनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने दौरा कर दी हिदायत
एसएसपी मंजिल सैनी ने शनिवार रात तीन बजे तक मेरठ से मुजफ्फरनगर, मोदीनगर और हापुड़ मार्ग का दौरा कर कांवड़ियों के आवागमन की स्थिति परखी। उन्होंने गंगनहर और रजवाहे से आने वाले कांवड़ियों की स्थिति का भी आंकलन किया। एसएसपी ने बताया कि गंगनहर से कांवड़ियों की संख्या बढ़ी है जबकि रजवाहे पर भीड़ कम है। यहां व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को कहा गया है। रविवार शाम को एसएसपी ने पैदल ही बेगमपुल से शॉपरिक्स माल तक पैदल गश्त की और व्यवस्थाओं का आंकलन किया। उन्होंने यातायात पुलिस को यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कहा। ईदगाह चौपले पर जाम की स्थिति से निबटने को वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश एसपी ट्रेफिक को दिए । उनके साथ एसपी सिटी मान सिंह चौहान ,सदर, रेलवे रोड, ब्रह्मपुरी, टीपी नगर, परतापुर ,देहली गेट ,लालकुर्ती थानों के थानाध्यक्ष भी थे।
विज्ञापन

यहां पर लगाए बड़े बैरियर
ट्रैफिक डायवर्जन के लिए मुख्य रूप से मोहिउद्दीनपुर, बिजली बंबा बाईपास, कमिश्नरी आवास चौपला, तेजगढ़ी चौराहा, एल ब्लॉक में बडे़ बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया है।
इन स्थानों पर क्यूआरटी की तैनाती
- औघड़नाथ मंदिर के निकासी गेट के पास एमएच मार्ग पर
- मोदीपुरम चेक पोस्ट के पास
- परतापुर तिराहे के निकट
- बेगमब्रिज कंट्रोल रूम

यहां बनाए वाच टावर
दौराला चौपला, मोदीपुरम चेक पोस्ट, सोफीपुर, बेगमब्रिज, शाहपीर गेट, हाशिपुरा।

खास बातें
- शहर के आठ और ग्रामीण क्षेत्रों के 44 गांवों पर खास निगरानी
- एसएसपी ने लिया सुरक्षा इंतजामों का जायजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें