फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकबरे के कमरे में मौत: 30 वर्षीय युवक का शव मिला, परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने पकड़ा

Fri, 27 Nov 2026 12:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के नजीबाबाद में नवाब नजीबुद्दौला मकबरा परिसर के कमरे में 30 वर्षीय अंकुर का शव मिला। परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मकबरे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नजीबाबाद स्थित नवाब नजीबुद्दौला मकबरा परिसर के एक कमरे में 30 वर्षीय युवक अंकुर का शव मिला। सुबह उसके दोस्त मुदस्सिर उर्फ हनी ने मकबरे के बाहर मौजूद कारोबारियों को कमरे में अंकुर के मृत पड़े होने की जानकारी दी। कारोबारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। अंकुर के परिजनों ने हनी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मकबरा परिसर के कमरे में मिला शव
मोहल्ला रम्पुरा निवासी मनोहर लाल वाल्मीकि के बेटे अंकुर का शव मकबरा परिसर में बने कमरे में मिला। मोहल्ला मुगलूशाह निवासी मुदस्सिर उर्फ हनी को मकबरा मस्जिद का मुतवल्ली बताया गया है। वह मजारों पर चढ़ने वाली चादर आदि इकट्ठा करता है। उसे परिसर में ही एक कमरा दिया गया था।

बताया गया कि अंकुर अक्सर हनी के साथ इस कमरे में बैठता था। मंगलवार सुबह हनी ने मकबरे के बाहर मौजूद कारोबारियों को बताया कि उसने कमरे का ताला खोला तो अंदर अंकुर मृत पड़ा मिला।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ताला खोलने को लेकर हनी ने कही यह बात
हनी का कहना है कि उसे याद नहीं है कि कमरे में ताला लगाते समय अंकुर अंदर मौजूद था या नहीं। सुबह कमरे का ताला खोलने पर उसने अंकुर को मृत पाया। अंकुर और हनी दोनों के नशे की प्रवृत्ति से जुड़े होने की बात भी सामने आई है।

परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप
अंकुर की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों ने हनी पर हत्या का आरोप लगाया। कारोबारियों की सूचना पर थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ सुबह करीब नौ बजे घटनास्थल पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। पुलिस ने हनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें