फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: 30 साल की गाय, लिम्का बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराने की तैयारी

Sat, 14 Sep 2019 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शंकर वर्मा अपने घर में पाली जा रही गाय के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी शंकर वर्मा अपने घर में पाली जा रही गाय की आयु 30 वर्ष बताते हुए रिकार्ड लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए प्रयासरत हैं। उनका कहना है कि इससे पहले मुजफ्फरनगर की ही नंदिनी नाम की एक गाय का नाम 26 वर्ष की आयु में रिकार्ड में दर्ज किया गया था। अब उनकी गाय ने यह रिकार्ड तोड़ दिया है। 

विज्ञापन


शंकर वर्मा ने बताया कि उनके घर में पल रही गाय की आयु 30 वर्ष है। उनके पिता रमेश चंद्र वर्मा इस गाय की मां को लेकर आए थे। उन्होंने दो साल पहले गाय के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया था।

उस समय उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गाय की आयु 28 वर्ष बताई थी तथा इसका प्रमाणपत्र भी जारी किया था। क्रास ब्रीड की उनकी गाय की आयु 30 वर्ष हो गई है, जो सबसे अधिक है। यह गाय करीब 12 वर्षों से दूध नहीं दे रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शंकर वर्मा ने बताया कि उनकी गाय की एक भी बछिया उनके पास नहीं रही लेकिन गाय को उन्होंने किसी को नहीं दिया। बताते हैं कि मुजफ्फरनगर के ही इंद्रा कॉलोनी में पाली गई नंदिनी नाम की एक गाय का नाम 26 वर्ष की आयु में लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया था। 

इस गाय की मौत 2013 में हो गई थी। वर्तमान में उनकी गाय ने इस रिकार्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है।

उधर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. नरेंद्र शर्मा का कहना है कि गाय की औसत आयु 25 से 26 वर्ष हो सकती है। यदि किसी गाय को कोई बीमारी नहीं है तो वह 30 वर्ष तक भी जीवित रह सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें