फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 नगर निगम कर्मी मिले अनुपस्थित, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
30 नगर निगम कर्मी मिले अनुपस्थित, वेतन रोका
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के चलते करीब 21 दिन बाद नगर निगम ऑफिस पहुंचे नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने कर्मचारियों का उपस्थित रजिस्टर चेक किया। इसमें विभिन्न विभागों के 30 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए उनके विभागाध्यक्षों से दो दिन के अंदर के रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया बुधवार को कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर चेक किए। उन्होंने बताया कि 30 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इन सभी का वेतन रोक दिया गया है और इनके विभागाध्यक्षों से दो दिन के अंदर अनुपस्थिति के कारण की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के संतोषजनक नहीं मिलने पर अनुपस्थित कर्मियों के साथ ही विभागाध्यक्षों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि कोरोना के चलते उनके अस्पताल में रहने पर बहुत से अधिकारियों और कर्मचारियों ने निगम दफ्तर ही आना बंद कर दिया था। इससे अमूमन हर विभाग का काम प्रभावित हुआ है। लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें