सोमवार को घुटनों के बल चलकर तहसील पहुंचेंगे किसान
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे प्रभावित किसान एक समान मुआवजा सहित कई मांगों लेकर आगामी सोमवार को राजचौपला से घुटनों के बल चलकर तहसील पहुंचेंगे। इसके बाद किसान यहां अनिश्चितकालीन धरना देंगे। यह निर्णय बुधवार को हुई किसानों की पंचायत में लिया गया। इसके लिए किसानों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया।
डीएमई से जुडे़ किसान एक समान मुआवजा और सर्विस रोड समेत कई मांगों को लेकर लंबे समय से सत्याग्रह कर रहे हैं। वर्तमान में किसान भोजपुर के मुरादाबाद गांव में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। यहां बुधवार को एक पंचायत हुई। किसान नेता बबली गुर्जर ने बताया कि राज चौपला से लेकर तहसील तक सोमवार 12 अक्तूबर को घुटना यात्रा के बाद तहसील पहुंचेंगे और वहीं पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। पंचायत के दौरान दलवीर सिंह, महेश प्रधान, शत्रुजीत सिंह, भूलेराम शर्मा, सुनील प्रधान सहित कई किसान मौजूद रहे।