फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आंगन का उत्सव में 30 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित

विज्ञापन
सरधना। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड सरधना में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड सरधना में आंगन का उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों और अभिभावकों को पोषण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, आहार में विविधता और बाल विकास से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन

बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं शैक्षिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई। 30 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र, साड़ी, मिठाई और फल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पोषण भी, पढ़ाई भी विषय पर स्टॉल लगाया गया। इसमें पोषाहार से तैयार हलवा, लड्डू, बर्फी, खिचड़ी और दलिया आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा से संबंधित बच्चों के लिए खिलौने, स्टेशनरी और वजन मशीन आदि का प्रदर्शन किया गया। विभागीय अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और लाभार्थियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें