फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि में 22 जुलाई से शुरू हो जाएंगे तीन नए कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल के इंतजार के बाद शनिवार से एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू
विज्ञापन

पहले दिन 276 छात्र-छात्राओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
माई सिटी रिपोर्टर
मोदीपुरम। चार साल के लंबे इंतजार के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार से तीन नए कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विवि में पहले से चल रहे कॉलेजों के अलावा इन तीनों कॉलेजों में एडमिशन के लिए शनिवार को रजिस्ट्रेशन किए गए। पहले दिन 276 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इन तीनों कॉलेजों को बने हुए चार साल बीत गए हैं, लेकिन यहां पढाई शुरू नहीं हो सकी थी। एक माह पहले हुई एकेडमिक कांउसिल की बैठक में इन तीनों कॉलेजों में नए सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन को हरी झंडी मिली थी।
कृषि विवि के विवि मीडिया प्रभारी डॉ. आरएस सेंगर ने बताया कि कृषि विवि में नए सत्र में सोमवार से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विवि में पहले से चल रहे कॉलेज ऑफ बायोटेक, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर और कॉलेज ऑफ वेटिनरी के अलावा इस सत्र से शुरू हो रहे कॉलेज ऑफ टेकभनोलॉजी, कॉलेज ऑफ हॉर्टीकल्चर समेत पोस्ट हार्वेस्ट एंड फूड इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए शनिवार को रजिस्ट्रेशन हुए। बीएससी ऐजी इंजीनियरिंग में 18, बीएसी ऐजी में 90, कॉलेज ऑफ वेटिनरी में 75, कॉलेज ऑफ बायोटेक में 31, बीटेक फूड टेक्नोलॉजी में 26 और बीएससी हॉर्टीकल्चर में 36 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। रजिस्ट्रार डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि सोमवार को कक्षाएं शुरू होने के साथ ही एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन भी करा सकेंगे। जो सीट खाली रह जाएंगी उनके लिए काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

पहली बार बीटेक फूड टैक्रालॉजी का कोर्स
मोदीपुरम। कृषि विवि में ये तीनों कॉलेज पिछले चार साल से तैयार हो चुके थे, लेकिन नियुक्ति न होने के चलते ये शुरू नहीं हो पा रहे थे। अभी भी यहां कोई नियुक्ति नहीं की गई है। विवि की फैक्लटी ही इसे शुरू करेंगी। खास बात यह है कि कृषि विवि में पहली बार बीटेक फूड टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को मिलेंगे नए मौके
इस सत्र से शुरू हो रहे तीनों कॉलेजों से छात्र-छात्राओं को नए मौके मिलेंगे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विवि की पहचान भी बढेगी। आने वाले दिनों में विवि के हित में और भी कई काम किए जाएंगे। खाली पड़े पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा। - डा आरके मित्तल, कुलपति कृषि विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें