मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी में दूसरी ओपन मेरिट के अंतिम दिन 2505 एडमिशन हुए। शनिवार शाम तक सभी कॉलेजों में एडमिशन की संख्या 96850 पहुंच गई है। 25 जुलाई से 30 जुलाई तक यूजी में दोबारा ओपन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
मेरठ-सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में यूजी और पीजी कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को दूसरा ओपन मेरिट का अंतिम दिन रहा। बीए-एलएलबी की दूसरी ओपन मेरिट भी जारी कर दी गई है। इसके एडमिशन सोमवार से शुरू हो जाएंगे। सोमवार को स्पोर्ट्स कोटे के भी एडमिशन होने हैं। इसके बाद जो सीटें बची हैं उनको दूसरे कोटे में बदल दिया जाएगा। जिन कॉलेजों में स्पोर्ट्स कोटे के कोई विद्यार्थी नहीं हैं, वे अनारक्षित अभ्यर्थियों की मेरिट बनाकर 24 तक प्रवेश कर सकते हैं। शेष आरक्षित कोटे के अभ्यर्थी अनुपलब्ध होने पर खाली सीटों को 22 से 24 जुलाई तक भरा जा सकता है। पीजी कोर्सों और एलएलबी में रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। इनकी अंतिम तिथि 30 जुलाई है। बीए-एलएलबी समेत दूसरे यूजी कोर्सों के लिए भी 25 से 30 जलाई के बीच रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। इनमें एडमिशन एक और दो अगस्त में खाली ऑफरलेटर लेने होंगे। तीन और पांच अगस्त को मेरिट बनाकर इनके एडमिशन किए जाएंगे।