फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर/बहसूमा/सरधना। जिले में शनिवार को सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

बहसूमा पुलिस के अनुसार गांव खलवाड़ा जानसठ निवासी मिंटू (25) एवं उसका भतीजा संतु मवाना से गांव लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें मिंटू बाइक से उछलकर सामने से आ रहे वाहन की चपेट में आने से कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, संतु गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार गांव अस्सा मवाना निवासी अमित (28) पुत्र संदीप उर्फ छज्जू की भी मौत हो गई। अमित कोटद्वार में फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार अमित और मिंटू दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

उधर, सरधना में मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार सुबह साढे़ चार बजे पोहल्ली के निकट सैन्य क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक सवार युवक जा टकराया। हेलमेट न होने और उपचार न मिलने से सरधना क्षेत्र के छबड़िया गांव निवासी 28 वर्षीय अरुण उर्फ बिट्टू पुत्र ब्रह्मसिंह की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। परतापुर पुलिस के अनुसार मोहिउददीनपुर के छज्जुपुर निवासी मूर्ती पत्नी हरिराम खरखौदा मोड़ स्थित चिकित्सक के यहां दवाई लेने जा रही थी। सड़क पार करते समय उसे वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो परिजनों ने परतापुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें