बागपत। शहर के इंद्रदेव इंस्टीट्यूट में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 270 बेटियों के हाथ पीले होंगे। समाज कल्याण विभाग के पास 366 आवेदन पहुंचे थे इनमें से 270 की जांच की गई। 64 आवेदन निरस्त किए गए। 32 लाभार्थियों की चार दिसंबर को होने वाले विवाह कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन मंगलवार को बागपत के इंद्रदेव इंस्टीट्यूट में किया जाएगा। सामूहिक विवाह के लिए 366 बेटियों की शादी करने के लिए आवेदन आए हैं। कर्मचारियों ने 270 आवेदनों की जांच करने के बाद सूची विभाग को सौंप दी। विभाग आवेदनों की जांच करने के बाद पोर्टल पर सूची अपलोड कर दी है। मंगलवार को 270 बेटियों की शादी कराने का कार्यक्रम तय हो गया है। जिनका सत्यापन अभी नहीं हुआ है वह इस शादी समारोह में शामिल नहीं होंगी।
दो कार्यक्रम में कैसे जिम्मेदारी निभाएंगे सचिव व अधिकारी
मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह और संविधान दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। सभी ग्राम पंचायतों, नगर पालिका, नगर पंचायत, ब्लॉक में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा। दूसरी तरफ सामूहिक विवाह में सचिवों को अपने-अपने क्षेत्र के लाभार्थियों का नाम लिस्ट में लिखकर सामान बांटने की जिम्मेदारी दे रखी है। ग्राम पंचायतों में साढ़े बारह बजे तक कार्यक्रम होगा। ऐसे में उनके सामने परेशानी हो सकती है।
वर्जन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 270 आवेदन को पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। जिनके आवेदनों की जांच पूरी नहीं हुई उन्हें जांच पूरी होने के बाद चार दिसंबर में शामिल किया जाएगा । -तूलिका शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी