बड़ौत। कोताना गांव में शुत्र संपत्ति में गेंहू बुवाई किए जाने के मामले में एसडीएम ने राजस्व टीम गठित कर दी है। टीम पुलिस की मौजूदगी में मौके पर जांच करेगी। फसल को उजाड़ने के अलावा बुवाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोताना गांव के राजेंद्र, प्रवेश कुमार, सुनील, मुन्ना, सुशील, नीरज आदि ने अधिकारियों को शिकायत देकर बताया था कि गांव से काफी लोग आजादी के दौरान व उसके बाद पाकिस्तान चले गए और वहां जाकर ही बस गए। इसके बाद इन लोगों की तकरीबन 60 बीघा जमीन को 21 सितंबर को तहसील के राजस्व अभिलेखों में शुत्र संपत्ति में दर्ज किया गया था लेकिन कुछ लोगों ने उस जमीन में गेंहू की फसल की बुवाई कर दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने हल्का लेखपाल भारत भूषण, सचिन समेत अन्य की टीम गठित कर दी है। टीम को पुलिस के साथ मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।