गंगा एक्सप्रेसवे : 81 किसानों को 27.84 करोड़ रुपये मुआवजा स्वीकृत
मेरठ। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। एक तरफ यूपीडा साप्ताहिक भूमि अधिग्रहण की रिपोर्ट अपडेट कर रहा है।
वहीं, जिला स्तर पर मुआवजे और बैनामे की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को भी 81 किसानों के खाते में 27.84 करोड़ रुपये का मुआवजा स्वीकृत हुआ। इसमें अतराड़ा के तीन, गोविंदपुर के 11, बिजौली के 28, साफियाबाद लौटी के 13, अटौला के 11, खड़खड़ी के 15 किसान शामिल रहे।
51 प्लेटफार्म टिकट की हुई बिक्री
मेरठ। प्लेटफार्म टिकट की दर 30 रुपये होने के बाद भी सिटी स्टेेशन पर खूब बिक्री हो रही है। कोरोना काल के कारण यात्रियों की संख्या कम है। इसके बावजूद भी सोमवार को 51 प्लेटफार्म टिकट खरीदे गए। इनसे रेलवे को 1530 रुपये की आय हुई। पहले दिन भी 19 प्लेटफार्म टिकट से रेलवे को 570 रुपये की आय हुई थी।