फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात में 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना/दौराला/लावड़/परीक्षितगढ़/ हस्तिनापुर/सरधना। देहात में भी कोरोना संक्रमण ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इसके चलते मवाना, परीक्षितगढ़, दौराला एवं हस्तिनापुर समेत कई क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

मवाना सीएचसी पर बुधवार को 77 लोगों की एंटीजन जांच की गई। जिसमें दो महिलाएं पॉजिटिव मिलीं। वहीं, 33 लोगों के आरटीपीसीआर के सैंपल जांच के लिए मेरठ भेजे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि एक निजी चिकित्सक की मां एवं उनके यहां खाना बनाने वाली महिला संक्रमित मिली हैं। वहीं, गत दिवस भेजे गए आरटीपीसीआर सैंपल में मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया है।
दौराला सीएचसी समेत लावड़ एवं महलका में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया गया। यहां जांच में दौराला मिल के तीन कर्मचारियों समेत 12 लोग संक्रमित पाए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि दौराला, लावड़ व महलका समेत 221 लोगाें की कोरोना जांच की गई। इसमें दौराला मिल के तीन कर्मी, भराला गांव के दो, पाबली खास में एक, सुपरटेक कॉलोनी में भी एक व्यक्ति समेत 12 लोग संक्रमित मिले। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि तीन दिन पूर्व ग्राम तोहफापुर में टीम ने आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए मेडिकल लैब भेज दिया था। जिसमें गांव के 28 वर्षीय ऊषा, उसका दो वर्षीय पुत्र लड्डू, महावीर व उसका 9 वर्षीय पुत्र आयुष व ग्राम जयसिंहपुर निवासी महिला राखी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, सीएचसी पर हुई जांच में नगर के खजूरी दरवाजा निवासी एक महिला पॉजिटिव पाई गई है।
हस्तिनापुर में जांच में आज छह लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि कुल 205 लोगों की एंटीजन जांच में छह लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें व्यापारी उसके परिजन एवं कर्मचारी आदि समेत पांच लोगों को होम आइसोलेट किया है। वहीं, एक व्यक्ति को मेरठ भेजा है। सीएचसी प्रभारी के अनुसार पुलिस द्वारा पाली गांव निवासी युवक जेल भेजने से पहले सीएचसी लाया गया। यहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, होमगार्ड का जवान भी संक्रमित मिला। डॉ. अंकुर त्यागी का कहना है कि पुलिस के साथ-साथ कस्बे के व्यापारियों की जांच कराई जाएगी। उधर, सरधना सीएचसी के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि सभी 172 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें