फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: असलम हत्याकांड का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस ने असलम हत्याकांड में दो महीने से वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी नामजद आरोपी अमीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। वह सहारनपुर में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था। सोमवार सुबह आरोपी ने अपना फोन खोला था। पुलिस को आरोपी की लोकेशन ट्रेस हो गई थी। आरोपी सहारनपुर से अपने परिजनों से मिलने के लिए मेरठ आया था। गश्त के दौरान पुलिस ने आरोपी को नौचंदी मैदान के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोप को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जैदी फॉर्म निवासी स्क्रैप कारोबारी मोहम्मद इमरान ने 6 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज करते हुए बताया था कि उनका बेटा असलम अपने दोस्त शोएब के साथ जिला कारागार में बंद अपने भाई से मिलने गया था। दोपहर में दोनों घर लौट रहे थे। जैसे ही वे घर पहुंचे, स्कूटी सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर असलम की हत्या कर दी थी। हमले में शोएब भी गंभीर घायल हुआ था। पुलिस ने 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की था। पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सोमवार को पुलिस ने 25 हजार के इनामी आरोपी अमीर अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें