फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दोहरे हत्याकांड में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सरधना। मेहरमति गणेशपुर के डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना पुलिस ने गांव मेहरमती गणेशपुर में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपियों में से एक को बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
मेहरमती गणेशपुर निवासी शहीद पुत्र बल्लू की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में 21 मार्च 2026 को चाकू, लाठी और सरियों से उसके भाइयों भूरा, सहीमुद्दीन और तोहिद पर जानलेवा हमला किया गया था। बीच-बचाव करने पहुंचे सलमान, एहसान और अजहर भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान भूरा और सहीमुद्दीन की मौत हो गई थी। इस घटना के संबंध में थाना सरधना में संबंधित धाराओं में 10 नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो आरोपी यूसुफ और रहीस खां फरार चल रहे थे। इन दोनों पर एसएसपी द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार दबिश और तलाश के दौरान पुलिस टीम ने 4 मई की रात वांछित आरोपी रहीस खां निवासी मेहरमती गणेशपुर को उसकी ससुराल गांव ननकार जयरामपुर, थाना झंडापुर, जिला भागलपुर बिहार से गिरफ्तार कर लिया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि दूसरे वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें