फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को जानो प्रतियोगिता में शामिल हुए 25 हजार विद्यार्थी

विज्ञापन
मोदीपुरम- भारत को जानो प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी। - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
मेरठ। भारत विकास परिषद् हस्तिनापुर प्रांत में शनिवार को ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद मेरठ की 12 शाखाओं के 170 विद्यालयों में यह प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें 25हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी पंकज अग्रवाल व सभी शाखाओं के दायित्व धारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के कनिष्ठ समूह और कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के वरिष्ठ समूह बनाए गए।
विज्ञापन

भारत को जानो प्रतियोगिता में मेरठ की मेन शाखा, महानगर शाखा, शास्त्रीनगर शाखा, संस्कार शाखा, शिखर शाखा, योग शाखा, सम्राट शाखा, गंगा शाखा, पल्लवपुरम शाखा, अभिनव शाखा, उत्कर्ष शाखा, अभिनव अभियंता शाखा व अन्य शाखाओं का सहयोग रहा। प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव और प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी पंकज अग्रवाल ने सभी प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी शाखाओं का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें