मेरठ..कंवलजीत..दसलक्षण पर्व पर दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौडा हाउस में पूजन करते जैन समाज के ल
- फोटो : विद्यालय
मोदीपुरम। पल्लवपुरम स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म मनाया गया। इसमें कटनी मध्यप्रदेश से के पंडित विकास जैन, मंदिर संरक्षक पवन जैन ने सर्वप्रथम श्रीजी के मंगल अभिषेक की बोली आरंभ की। इसमें प्रथम अभिषेक की बोली नवीन जैन, द्वितीय अभिषेक, अशोक जैन, राहुल जैन, तृतीय अभिषेक, पवन जैन ने ली। प्रथम शांतिधारा की बोली मनोज जैन, मोहित जैन, द्वितीय शांतिधारा दिनेश जैन, नवीन जैन, तृतीय शांतिधारा पवन जैन, दिनेश जैन ने ली। महाआरती की बोली शोभा जैन ने ली। पवन जैन ने बोली लगाने वाले धर्मप्रेमियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. डीके जैन, अमित जैन, निकुंज जैन, अरिहंत, अमित, विभोर, नितिन, विनय, अभिषेक, प्रवीण आदि मौजूद रहे। संवाद