फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही 25 लाख की शराब पकड़ी

Fri, 15 Mar 2019 03:29 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शराब तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जानी पुलिस ने तस्करी कर लाई जा रही हरियाणा मार्का शराब की 500 पेटियों के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह शराब होली और चुनावी समर में मवाना क्षेत्र में खपाई जानी थी। शराब की कीमत बाजार में करीब 25 लाख रुपये बतायी गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा के नेतृत्व में जानी पुलिस नेशनल हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। दिल्ली की ओर से आती एक संदिग्ध टाटा-407 को पुलिस ने सुभारती चौकी के समीप रोक लिया। तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और थाने आ गई। चालक ने अपना नाम राहुल पुत्र भीम सिंह निवासी ग्राम नानपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ बताया। उसने बताया कि यह शराब हरियाणा के सोनीपत से लायी गई है, जिसे मवाना पहुंचाना था। जिन लोगों द्वारा यह शराब लाई जा रही थी, वह टाटा-407 के आगे एक निजी गाड़ी में चल रहे थे। पुलिस ने शराब पकड़ी, तो वे फरार हो गए। एसपी देहात ने बताया कि राहुल शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध नौचंदी थाने में हत्या का भी मुकदमा दर्ज है। शराब किसके यहां ले जाई जा रही थी? कितने लोग इस गोरखधंधे से जुड़े हैं, इसकी पड़ताल पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें