फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए 25 फुटबालरों का चयन

विज्ञापन
सुभारती में फुटबॉल ट्रायल में प्रतिभाग लेते खिलाड़ी
विज्ञापन
मेरठ। जूनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के लिए चल रही ट्रायल प्रक्रिया रविवार को समाप्त हो गई। इसमें शामिल उत्तर प्रदेश और जिला फुटबाल संघ के सदस्यों की ओर से 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया। ये खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद नेशनल चैंपियनशिप के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

जूनियर बॉयज नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 26 जुलाई से मध्यप्रदेश के बालाघाट में होगा। इसे लेकर सुभारती विश्वविद्यालय में ट्रायल हुए, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से 225 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल प्रक्रिया के बाद 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें फजल अब्बास, प्रिंस सागर, प्रियांश चंद्रा, अंश पांडेय, अनंत गौतम, आदित्य कुमार, प्रांजल कुमार, राम त्रिपाठी, अर्पित कुमार, गोविंद यादव, पंकज, औसाफ अली खान, दिलशेर खान, आशीद, तनुज, कार्तिक, विराज, अभिनव मलिक, आदित्य यादव, सलमान खान, अरुण निषाद, अम्बर विशाल, विपिन कुमार, आर्यन यादव, मोहम्मद समीर का चयन किया गया। इसके अलावा संदीप सिंह, अनवर, पंकज यादव, इकरामा खान, सारांश मिश्रा, दिव्यम अग्रवाल, हरेंद्र, भावन जोशी, ललित कुमार, गगन पाल और अशफाक को सुरक्षित खिलाड़ियों में रखा गया है। इस मौके पर मुख्य चयनकर्ता के रूप में ललित पंत, आरिफ नजमी, बिल्लू चौहान, रामचंद्र, उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें