फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, लगातार बढ़ रहे मरीज, 20 दिन में 25 लोगों की मौत

Sat, 08 May 2021 10:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के जानी क्षेत्र में पिछले एक माह से लगातार संक्रमण या बुखार से मौत होने का सिलसिला चल रहा है। जानी ब्लाक के गांवों में पिछले 20 दिनों में करीब 25 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना से मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जानी क्षेत्र में पिछले एक माह से लगातार संक्रमण या बुखार से मौत होने का सिलसिला चल रहा है। जानी ब्लाक के गांवों में पिछले 20 दिनों में करीब 25 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। जिसमें से ग्रामीण आधा दर्जन मौतों को कोरोना से होना बता रहे हैं। वहीं, कस्बा सिवाल खास में भी ग्रामीण भाजपा जिला महामंत्री सहित पांच व्यक्तियों की मौत कोरोना से होना बता रहे हैं।

विज्ञापन


गांव नेक में भी अभी तक दस दिनों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें से एक व्यक्ति की मौत कोरोना से और बाकी तीन बुखार से हुई है। गांव पस्तरा, धौलड़ी, खानपुर आदि गांवों में भी बुखार से दर्जनों मौतें हो चुकी हैं। ग्रामीणों के अनुसार पहले तो दो-तीन दिन तेज बुखार आता है। इसके बाद सांस लेने में परेशानी होती है, इलाज के लिए अस्पताल में जगह नहीं मिलती। अंत में मरीज की मौत हो जाती है। सिवाल खास विधायक जितेंद्र सतवाई ने बताया कि उन्हें क्षेत्र में कोरोना से लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है। वह अपने स्तर से बीमार लोगों को उपचार का प्रबंध करवा रहे हैं।

जानी निवासी सोनू शर्मा के अनुसार उनके परिवार में दो व्यक्तियों को बुखार हो गया। सरकारी अस्पताल में ओपीडी बंद मिली। मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे तो कोरोना की रिपोर्ट मांगी गई। अंत में क्षेत्र के ही डॉक्टर से उपचार करवाया। गांव नेक निवासी अनुज के अनुसार परिवार के सभी सदस्यों को बुखार आया। गांव में डॉक्टर से उपचार कराया।
विज्ञापन


पांचली सीएचसी प्रभारी महेश चंद्र के अनुसार जानी क्षेत्र में रोजाना स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर कोरोना टेस्ट के लिए सेंपलिंग ले रही है। पॉजिटिव पाए जाने पर हालत के अनुसार घर पर ही या फिर स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती कर मरीज का उपचार किया जा रहा है। इस समय क्षेत्र में 157 कोरोना पॉजिटिव मरीज है। अस्थाई कोविड अस्पताल धनसिंह कोतवाल में 48 मरीज भर्ती है।

नवनिर्वाचित प्रधान ने गांव में कराया सैनिटाइजेशन
माछरा में फैल रहे बुखार एवं कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर गांव में दहशत व्याप्त है। प्रशासन की ओर से गांवों में सैनिटाइजर नहीं कराया गया। ऐसे में नवनिर्वाचित प्रधान ने गांव में स्वयं ही अपने खर्चे से सैनिटाइजेशन कराया।

सीएचसी माछरा प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि माछरा और कासमपुर आदि गांवों में बुखार एवं कोरोना के काफी मरीज मिल रहे हैं। उधर, ऐसे मरीज मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। प्रशासन की ओर से ब्लाक क्षेत्र के किसी भी गांव में सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया। दहशत के माहौल को देखते हुए माछरा के नवनिर्वाचित प्रधान निर्मला शर्मा के पति यतेंद्र शर्मा ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए बिना शपथ ग्रहण किए ही अपने खर्चे से शुक्रवार को गांव के गली मोहल्लों को सैनिटाइज्ड कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

यूपी: अब गांवों में कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 1036 लोग बीमार, पढ़िए पूरा अपडेट

दर्दनाक मौत: कार में दम घुटने से चार मासूमों की गई जान, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें