दौराला थाना क्षेत्र के सकौती हाईवे के मंदारीपुर मार्ग पर दिनदहाड़े कुलदीप नामक युवक की हत्या के तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। आरोपियों को 12 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
30 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ निवासी कुलदीप पुत्र प्रमोद पड़ोसी सुधांशु उर्फ प्रिंस के साथ बाइक से सकौती-मदारीपुर मार्ग पर किसी से पैसे लेने के लिए पहुंचा था।
वहां कुलदीप को तीन लोगों ने गोली मार दी थी। सुधांशु ने ईख में खेत में भागकर जान बचाई थी। मौके पर पहुंची पुलिस कुलदीप को आनन-फानन में एसडीएस ग्लोबल में पहुंची, जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में हमलावार के तौर पर मुजफ्फरनगर के मोरना निवासी अजित सिंह पहचान हुई थी। अजित ने अपने दो साथियों राहुल यादव पुत्र राजपाल निवासी भेडा हैडी, मुजफ्फरनगर व कपिल पुत्र पवन निवासी मोरना के साथ हत्या की थी। हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी।
घटना के 12 दिन बाद एसएसपी अजय साहनी ने तीनों आरोपियों पर गुरुवार को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दौराला पुलिस को शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए है। उधर, सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि तीनों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/