फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 248429 बच्चों ने पी पोलियाे रोधी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन स्थित सरकारी अस्पताल में बच्चों को ड्रॉप पिलाकर किया। वहीं, जिलेभर के 1875 बूथों पर 248429 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। अभियान 13 दिसंबर तक चलेगा। रविवार को जो बच्चे वंचित रह गए हैं, अब उनको घर-घर जाकर ड्राॅप पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि पोलियो अभियान में हर माता-पिता की भी जिम्मेदारी होगी। बच्चे को अपंग से बचाना प्रत्येक माता-पिता का कर्तव्य है। पांच साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप अवश्य पिलवाएं। इस दवा के पीने से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जिले को 5,30,421 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य दिया गया है।
अभियान सोमवार से शुक्रवार तक चलेगा, जिसमें 1344 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को ड्रॉप पिलाने का काम करेंगी। 257 ट्रांजिट और 34 मोबाइल टीमें भी लगाई गई हैं। प्रतिदिन प्रत्येक बूथ पर सुबह आठ से शाम चार बजे ड्रॉप पिलाई जाएगी। जाफर नवाज स्थित प्राथमिक विद्यालय पर भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभिभावकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा, एसीएमओ डॉ. अजेंद्र मलिक, डीटीओ डॉ. सर्वेश कुमार, डब्ल्यूएचओ से एसएमओ डॉ. आनंद कुमार, डीसीपीएम बृजेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें