मवाना। नगर पालिका के नए भव्य कार्यालय भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश नगर विकास विभाग की मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में तहसील मार्ग पर कार्यालय भवन निर्माण के लिए 2.40 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त स्वीकृत धनराशि से पालिका के कार्यालय भवन का निर्माण सी एंड डीएस संस्था द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय भवन के निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को शासन ने मंजूरी देकर पूरा कर दिया है। इसके लिए अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री एके शर्मा और हस्तिनापुर विधायक व जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक का आभार व्यक्त किया है।