फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुट्टू का आटा खाने से 24 लोग बीमार

विज्ञापन
कुट्टू के आटे के सेवन से बीमार हुई सपा नेता नितिन चौहान की मां शर्मिष्ठा। (मवाना)
विज्ञापन
सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। महाशिवरात्रि पर कुट्टू के आटे का सेवन करने से नगर के कई मोहल्लों के करीब 24 लोगों की हालत बिगड़ गई। इन सभी को उल्टी-दस्त हो गए और चक्कर आने लगे। इनमें से कुछ इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती हुए तो कुछ ने प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराया। सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने एक दुकान से कुट्टू के आटे के सैंपल लेकर जांच के लिए हैं।
रविवार को महाशिवरात्रि पर रात मोहल्ला हीरालाल निवासी प्रीति और उनकी बेटी खुशी, आकांक्षा कॉलोनी में रहने वाले गांव जलालपुर जोरा के ग्राम महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी नीतू, पुत्री सृष्टि, पुत्र लक्ष्य ने व्रत खोलने के समय कुट्टू के आटे की पकौड़ी का सेवन किया था। रात करीब 10 बजे इनकी हालत बिगड़ गई। उल्टी होने के बाद प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहीं, मोहल्ला हीरालाल निवासी सुमन, मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी शुभम दीक्षित और उसकी मां ऊषा दीक्षित, शिवपुरी कॉलोनी निवासी देवांश ने रात के समय व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे का सेवन किया था। इसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ गई। यह सब भी इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती हो गए।
मोहल्ला काबली गेट निवासी सपा नेता नितिन चौहान, मां शर्मिष्ठा और पत्नी श्वेता, नालंदा कॉलोनी में रहने वाले विद्युत निगम के प्रधान लिपिक वासुदेव, पत्नी सुनिता, बेटी काव्या, पुत्र चाहत, भतीजा नीशू, भतीजी शिवानी भी कुट्टू के आटे के सेवन से बीमार हो गए। इन्हें तड़के 4:00 बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां वासुदेव के परिवार को स्वास्थ्य लाभ होने के बाद घर भेज दिया गया। कुट्टू के आटे के सेवन से बीमार होने की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम मवाना पहुंची और चौड़ा कुआं के पास स्थित किराना स्टोर से कुट्टू के आटे के सैंपल लिए।
विज्ञापन

बयान....
एक दुकान से आटे का सैंपल लेकर सील किया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। -योगेंद्र प्रताप, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
-
खराब आटा खाने से इन लोगों की तबीयत बिगड़ी थी। अब सभी के स्वास्थ्य में सुधार है। उन्होंने अपील की कि कुट़्टू का रखा हुआ आटा न खाएं। तीन दिन से ज्यादा आटा रखने पर यह खराब हो जाता है। -डॉ. अरुण कुमार, प्रभारी, सीएचसी, मवाना

Next
AU ऐप में पढ़ें