फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

222 कॉलेजों की संबद्धता खतरे में, अभी नहीं बढ़ा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
222 कॉलेजों की संबद्धता खतरे में, अभी नहीं बढ़ा समय
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध 222 सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की संबद्धता खतरे में आ गई है। अगर इन कॉलेजों को एक साल का अस्थाई संबद्धता विस्तार नहीं दिया गया तो इनके नाम पोर्टल से हटाने होंगे। इनमें फिर एडमिशन भी नहीं हो पाएंगे। इसके साथ ही कोरोना का असर भी कॉलेजों पर दिखने लगा है। दर्जनों कॉलेजों की तरफ से इस बार कोर्स बंद करने के लिए आवेदन किए जा रहे हैं।
मेरठ-सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में सीसीएसयू से संबद्ध 280 कॉलेजों की संबद्धता का समय 30 जून तक पूरा हो चुका है। इन सभी कॉलेजों के समिति को निरीक्षण करने के बाद आगे की संबद्धता के लिए रिपोर्ट देनी थी। कोरोना महामारी की वजह से विवि की तरफ से पैनल नहीं बन पाए। इसके कारण अब तक सिर्फ 56 कॉलेजों की ही रिपोर्ट आ पाई है। कॉलेज संचालक विवि प्रशासन से कोरोना महामारी को देखते हुए अस्थाई संबद्धता एक साल के लिए देने की मांग कर चुके हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बहुत से कॉलेज संबद्घता विस्तार कराएंगे ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 कॉलेजों ने कोर्स बंद करने के लिए किया आवेदन
कोरोना महामारी के कारण नुकसान झेल रहे 12 कॉलेजों की तरफ से कई कोर्स बंद करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। इनके अलावा भी दूसरे कॉलेज भी अपने कोर्सों को बंद कराने के लिए आवेदन दे रहे हैं। कॉलेज संचालकों का कहना है कि कोरोना के कारण इस बार एडमिशन पूरे हो पाना संभव नहीं है। ऐसे में वे ज्यादा घाटा नहीं झेल सकते हैं। पहले से ही कॉलेज चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें