फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सट्टा प्रदर्शन मेले 220 शिकायतें दर्ज, 46 का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड परिसर में आयोजित 10 दिवसीय समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले के सातवें दिन भी किसानों की भारी गहमागहमी रही। अपनी गन्ना पर्ची, सट्टा कैलेंडर और सर्वे संबंधी समस्याओं को लेकर दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में किसान समिति कार्यालय पहुंचे। मेले के दौरान कुल 220 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिन पर अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया।
विज्ञापन

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों की टीम ने तत्परता दिखाई और 220 में से 46 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान कर दिया। समय पर समस्या का समाधान मिलने से किसानों ने राहत की सांस ली। वहीं, बाकी बची शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि सभी शेष आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी तरीके से शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। गन्ना समिति सचिव विक्रम बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तक कुल 606 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें से 396 का निस्तारण हो चुका है। 210 शिकायतें अवशेष हैं, जिनका शीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें