फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में 22 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
डीपीएम पब्लिक स्कूल में अमर उजाला ओलंपियाड में प्रतिभा करते विद्यार्थियों की फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बा स्थित डीपीएम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अमर उजाला ओलंपियाड परीक्षा के तहत निर्धारित विषयों की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी ने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाओं से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक चिंतन, विश्लेषणात्मक सोच तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रधानाचार्य जिया जैदी व मुकुल त्यागी का परीक्षा की व्यवस्था बनाने में अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के 22 विद्यार्थियों ने गणित, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी सहित कई विषयों में पंजीकरण कराया था। परीक्षा के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिता बच्चों के ज्ञानवर्धन, आत्मविश्वास व प्रतिस्पर्धात्मक सोच को मजबूत करने में सहायक होती है। विद्यालय सचिव ने अमर उजाला समूह के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें