फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंडर-16 डॉजबॉल स्टेट ट्रायल में 217 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डॉजबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-16 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। उत्तर प्रदेश डॉजबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-16 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल का आयोजन एसवीएस इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। ट्रायल में मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, हापुड़, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, अमेठी, गौतमबुद्धनगर और मुरादाबाद सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 217 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और मैदान पर अपनी चुस्ती, फुर्ती तथा खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि प्रो-कबड्डी लीग खिलाड़ी रोहित बालियान सहित ठाकुर मोहित सोम, विकास कुमार और अमित राणा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि कॉमनवेल्थ गेम्स की कुश्ती खिलाड़ी कुमारी इतिशा चौधरी, राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव लक्ष्मीकांत शर्मा और उत्तर प्रदेश डॉजबॉल एसोसिएशन के महासचिव मोहित सोम ने शिरकत की।
विज्ञापन

चयन समिति के सदस्यों ने ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, शारीरिक क्षमता, चपलता और मैच के दौरान निर्णय लेने की क्षमता को परखा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से चयनित होने वाले बालक व बालिका खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण शिविर में तराश कर आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। आयोजन में प्रदेश सचिव मोहित सोम, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित चौहान और प्रदेश वित्त सचिव रविकांत शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के दौरान एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, विद्यालय के एडमिशन डायरेक्टर मनोज चौधरी, एचआर मैनेजर विक्रांत देशवाल और प्रधानाचार्य विकास जयरथ ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

विद्यालय के एचआर मैनेजर, एडमिशन इंचार्ज और प्रधानाचार्य विकास जयरथ ने अतिथियों को सम्मानित किया।

उत्तर प्रदेश डॉजबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-16 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के चयन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें