फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खो-खो में मेरठ के तीन खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

विज्ञापन
विज्ञापन
- तनुष पुंडीर, सूरज कुमार और चित्रांश सक्सेना ने राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के लिए किया क्वालिफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खो-खो खेल के क्षेत्र में मेरठ के तीन खिलाड़ियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। तनुष पुंडीर, सूरज कुमार और चित्रांश सक्सेना ने राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी (एनटीओ) के लिए क्वालिफाई किया है। इस उपलब्धि पर रविवार को गढ़ रोड स्थित रामसहाय इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें तीनों खिलाड़ियों को मोमेंटो भेंटकर और शॉल व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन मेरठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के लिए क्वालिफाई करना बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए खेल की बारीकियों, नियमों और तकनीकी पहलुओं की बेहतर समझ के साथ-साथ अनुशासन और अनुभव की आवश्यकता होती है। तीनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में तकनीकी अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी अधिकारी के रूप में क्वालिफाई होने से तीनों खिलाड़ियों को भविष्य में खो-खो प्रतियोगिताओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा। उनकी इस सफलता से मेरठ में खो-खो खेल को भी नई पहचान मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सचिव मनोज कनौजिया और रामसहाय इंटर कॉलेज के प्रबंधक रजनीश त्यागी ने भी तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता जिले के लिए गर्व की बात है। इस दौरान विश्वंभर सिंह यादव, अमन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें