फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर में ताला मूर्ति खंडित की

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव मंदिर में ताला मूर्ति खंडित की
विज्ञापन

दौराला। थाना क्षेत्र के कैली गांव में रविवार सुबह मंदिर व दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये चोरी कर लिये। बदमाशों ने भगवान शिव की मूर्ति को भी खंडित कर दिया। इससे गांव में तनाव की स्थित बनी हुई है। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। मंदिर समिति के सदस्यों ने दादरी चौकी पुलिस चौकी पर हंगामा करते हुएं घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

कैली गांव निवासी संजय सिंह गांव स्थित शिव मंदिर के सेवादार हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह अज्ञात बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दानपात्र से हजारों रुपये चोरी कर ले गए। बदमाशों ने मंदिर में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति को भी तोड़कर खंडित कर दिया है। सुबह पांच बजे ग्रामीण मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो ताला टूटा देखा। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बावजूद पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। आक्रोश के चलते ग्रामीण एकत्र हो गए। गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए दादरी चौकी का घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने चौकी पर जमकर हंगामा किया। मामला बिगड़ते देख चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। हंगामा करने वालों में विजयपाल, सुशील, रविंद्र, गजेंद्र, राजेंद्र, राजेश, सुशील सोम व राजकमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें