बहसूमा। क्षेत्र के एक गांव निवासी एचआईवी पॉजिटिव महिला द्वारा भतीजी, भतीजे एवं उसकी पत्नी को दांतों से काटने का मामला सामने आया है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी सगी चाची एवं चाचा एचआईवी पॉजिटिव थे। चाचा की बीते दो माह पूर्व मौत हो चुकी है। अब चाची आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उनसे झगड़ती रहती है। उसकी चाची ने बृहस्पतिवार को उसकी बहन, पत्नी तथा उसे दांतों से काट लिया। वहीं, थाने में बैठी एचआईवी पीड़ित का कहना है कि भतीजा उसके प्लॉट पर कब्जा करने की फिराक में है। इसको लेकर उक्त सभी ने घर में घुसकर उसे दबोच लिया तथा मारपीट शुरू कर दी। उसने अपने बचाव में उन पर हमला किया। उधर, बहसूमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रक्षित ने बताया कि यदि एचआईवी पॉजिटिव पीड़ित के मुंह एवं मसूड़ों से ब्लीडिंग हो रही है। उसका रक्त दूसरे व्यक्ति को काटने के दौरान उसके रक्त के संपर्क में आ जाए तो उसके संक्रमण का खतरा रहता है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र कांबोज का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।